Tuesday, July, 28,2026

Gen Z वोटर्स पर फोकस, 50% टिकट युवाओं को देने का ऐलान

जयपुर: प्रदेश में निकाय और पंचायत चुनाव की तस्वीर साफ होते ही कांग्रेस ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी ने एक ओर संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी है तो वहीं, कांग्रेस की रणनीति का सबसे बड़ा फोकस Gen Z के मतदाता पर है, जिन तक सोशल मीडिया और डिजिटल आउटरीच के जरिए पहुंच बनाने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही पार्टी ने 50 वर्ष से कम उम्र के नेताओं को 50 फीसदी टिकट देने का ऐलान किया है। भाजपा भी संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने और बुथ नेटवर्क को मजबूत करने में जुट गई है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सोमवार को आयोजित पंचायती राज संगठन के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से 500 से अधिक निकाय और पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बूथ मैनेजमेंट, मतदाता सूची के विश्लेषण, कम खर्च में जनसंपर्क, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और आमजन से संवाद बढ़ाने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Gen Z वोटर्स की सोच और अपेक्षाओं को समझना होगाः सीपी जोशी

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में 65 फीसदी से ज्यादा युवा वोटर हैं और वे टेक्नोलॉजी आधारित माध्यमों से जुड़ा है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग करते हुए Gen Z वोटर्स की सोच और अपेक्षाओं को समझना होगा। उन्होंने कहा कि 18 से 25 वर्ष के युवा यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिक सक्रिय रहते हैं, इसलिए पार्टी को उसी माध्यम से उनके बीच अपनी बात पहुंचानी होगी। प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पंचायती राज विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव ने कहा कि आगामी दिनों में प्रदेशभर में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, मतदाताओं से संवाद, स्थानीय मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और मनरेगा में 'काम मांगो अभियान' जैसे जनसरोकार के मुद्दों पर भी सक्रिय रहने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को चुनाव में प्राथमिकता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

भाजपा भी चुनावी मोड में

पिछले दिनों भाजपा प्रदेश मुख्यालय में विधानसभा प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान और चुनावी तैयारियों पर मंथन हुआ। पार्टी का मानना है कि निकाय और पंचायत चुनाव भविष्य के राजनीतिक समीकरणों और विधानसभा चुनाव की नींव तय करेंगे। भाजपा के आंतरिक सर्वे के अनुसार प्रदेश की 200 में से 113 विधानसभा सीटों पर संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। इसी को ध्यान में रखते हुए विधानसभा प्रवासियों को मैदान में उतारा गया है, जो जमीनी स्थिति का आकलन कर संगठन, बूथों की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और चुनावी माहौल का फीडबैक सीधे प्रदेश नेतृत्व को देंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर पार्टी आगे की चुनावी रणनीति तय करेगी।

BJP ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कियाः डोटासरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस निकाय और पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव टालकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया, आखिरकार हाई कोर्ट के दखल के बाद चुनाव कराने को मजबूर हुई है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव टालना सरकार की नैतिक हार है, अगर कांग्रेस कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटातती तो सरकार चुनाव कराने की बजाय उन्हें लगातार टालती रहती। डोटासरा ने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि निकाय और पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत टिकट 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को दिए जाएंगे, क्योंकि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें नेतृत्व में उचित भागीदारी मिलनी चाहिए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery