Thursday, April, 30,2026

सरकार की नीतियां पशुओं के संरक्षण और पशुपालकों के कल्याण पर केंद्रितः भाले

जयपुर: पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं मत्स्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास सीताराम भाले ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पशुपालन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियां पशुओं के संरक्षण और पशुपालकों के कल्याण पर केंद्रित हैं, जिससे इस क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित हो रही हैं। इन प्रयासों के परिणाम स्वरूप प्रदेश में लाखों लोगों को कृषि एवं पशुपालन से रोजगार प्राप्त हो रहा है।

भाले ने सोमवार को राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के तत्वावधान में 6 तरल नाइट्रोजन परिवहन वाहनों की पूजा कर उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने वाहनों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि तरल नाइट्रोजन के वितरण की व्यवस्था को सुगम और सुदृढ़ बनाने की दृष्टि से केंद्र सरकार की शत प्रतिशत वित्त पोषित राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत 6 जिलों को नाइट्रोजन परिवहन वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे पूर्व भी आवश्यकतानुसार 20 जिलों को ये वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। भाले ने बताया कि नाइट्रोजन विशेष रूप से कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रमों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery