Tuesday, November, 25,2025

मत्स्य विभाग की कार्यप्रणाली होगी पूरी तरह ऑनलाइन

जयपुर: विश्व मत्स्य दिवस पर मत्स्य एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शुक्रवार को सचिवालय में मत्स्य विभाग के नवीन ई-ऑक्शन पोर्टल, लाइसेंस मैनेजमेंट सिस्टम और आईईसी सामग्री का लोकार्पण किया। मंत्री बेढम ने विभागीय अधिकारियों को तकनीकी विकास के लिए बधाई देते हुए कहा कि अब मत्स्य विभाग के तमाम कार्य पूरी तरह ऑनलाइन संपादित होंगे। उन्होंने बताया कि ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से मत्स्य ठेकों की बोली, ठेका राशि जमा, अनुज्ञापत्र जारी करने जैसे सभी कार्य पारदर्शिता और विभाग की निगरानी में ऑनलाइन होंगे। प्रारंभिक चरण में 'क' और 'ख' श्रेणी के जलाशयों की नीलामी इस पोर्टल से की जाएगी, जबकि अगले वर्ष 'ग' और 'घ' श्रेणी के जलाशयों को भी शामिल किया जाएगा। शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि पोर्टल से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ठेका प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा में संपन्न होगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery