Friday, September, 26,2025

'लैंग्वेज लैब' बनेगी, विदेशी भाषाओं का मिलेगा प्रशिक्षण

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर दिलाने के लिए खास पहल कर रहे हैं। इसी दिशा में अब राज्य में 'लैंग्वेज लैब' स्थापित की जाएगी, जहां युवाओं को अंग्रेजी, फ्रेंच, स्पेनिश और जापानी जैसी विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण मिलेगा। यह लैब इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की मदद से शुरू की जाएगी। इस पहल का मकसद युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है, ताकि उन्हें विदेशों में नौकरी पाने में आसानी हो। इसके साथ ही वे पर्यटन, व्यापार, आईटी, शिक्षा और सेवा जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार पा सकें। युवाओं को सशक्त बनाकर ही राजस्थान को विकसित बनाया जा सकता है। इसी सोच के तहत 'राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट' का आयोजन किया गया था, जिसमें 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए थे।

राजस्थान के स्कूलों को सौगात, 3900 करोड़ रुपए मिलेंगे शिक्षा के लिए

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से राजस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। केंद्र सरकार ने राज्य को करीब 3900 करोड़ रुपए की राशि देने पर सहमति जताई है। इसमें से 697.88 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि आईसीटी (सूचना और संचार तकनीक), स्मार्ट क्लास और साइंस लैब की स्थापना के लिए दी जाएगी। इसके अलावा, समग्र शिक्षा अभियान के तहत 3200 करोड़ रुपए भी जल्द जारी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री शर्मा ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की थी और राज्य को मिलने वाली सहायता पर चर्चा की थी। उसी का यह सकारात्मक परिणाम है। इस राशि से 3834 स्मार्ट क्लास, 2657 आईसीटी लैब और 2256 विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाई जाएंगी। इनमें जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की लैब शामिल हैं। इससे सरकारी स्कूलों की पढ़ाई और तकनीकी ढांचा मजबूत होगा और बच्चों को अच्छी और आधुनिक शिक्षा मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery