Tuesday, November, 25,2025

24 नवंबर से शुरू होंगे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स

जयपुर: राजस्थान पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। यह आयोजन 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों और जयपुर में होगा। इसमें देश के लगभग 200 विश्वविद्यालयों से करीब 4000 खिलाड़ी और 2000 प्रशिक्षक, प्रबंधक, रेफरी व सहयोगी स्टाफ भाग लेंगे। कुल 21 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। जयपुर में 11 खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

तीरंदाजी और शूटिंग जगतपुरा शूटिंग रेंज में, जबकि एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, तैराकी, टेनिस, हॉकी और साइक्लिंग प्रतियोगिताएं सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगी। फुटबॉल पूर्णिमा विश्वविद्यालय में और मलखम्ब राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने सभी अधिकारियों को आयोजन की तैयारियां और आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जयपुर आने वाले खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, परिवहन और चिकित्सा की संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। उद्घाटन और समापन समारोह, कानून व्यवस्था, प्रचार-प्रसार और स्वच्छता के लिए 12 समितियां बनाई गई हैं। बैठक में नगर निगम जयपुर ग्रेटर आयुक्त गौरव सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery