Friday, March, 13,2026

खेजड़ी संरक्षण के लिए सख्त कानून की तैयारी तेज

जयपुर: राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार अब सख्त कानून लाने की तैयारी में जुट गई है। इसी दिशा में बुधवार को जयपुर स्थित राजकीय आवास पर संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल की अध्यक्षता में गठित समिति की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित खेजड़ी संरक्षण अधिनियम के प्रारूप पर विस्तार से चर्चा की गई और इसके विभिन्न प्रावधानों पर गहन मंथन किया गया। बैठक में वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, उद्योग राज्यमंत्री केके बिश्नोई, विधायक पब्बाराम बिश्नोई, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई सहित विधि विभाग और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने खेजड़ी के संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव दिए।

खेजड़ी के पर्यावरणीय और आर्थिक महत्व पर जोर

बैठक में खेजड़ी वृक्ष के पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक महत्व पर विशेष रूप से जोर दिया गया। जोगाराम पटेल ने कहा कि खेजड़ी राजस्थान की पहचान और संस्कृति से जुड़ा वृक्ष है। मरुस्थलीय क्षेत्रों में यह पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में खेजड़ी के संरक्षण के लिए एक प्रभावी और सख्त कानून तैयार कर रही है। इसका उद्देश्य खेजड़ी वृक्षों की अवैध कटाई को रोकना और प्रदेश की पारिस्थितिकी को सुरक्षित रखना है। सरकार चाहती है कि ऐसा कानून बनाया जाए, जिससे खेजड़ी के संरक्षण को कानूनी मजबूती मिल सके।

दूसरे राज्यों में लागू वृक्ष संरक्षण कानूनों का किया अध्ययन

बैठक में यह भी बताया गया कि प्रस्तावित अधिनियम तैयार करने के दौरान अन्य राज्यों में लागू वृक्ष संरक्षण कानूनों का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है। इन कानूनों के आधार पर ऐसे प्रावधानों पर विचार किया जा रहा है, जो राजस्थान की परिस्थितियों के अनुसार प्रभावी साबित हो सकें। समिति के सदस्यों ने कानून के प्रारूप में शामिल किए जाने वाले विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इनमें खेजड़ी की अवैध कटाई पर सख्त दंड, संरक्षण के लिए निगरानी व्यवस्था और जनभागीदारी को बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल रहे। बैठक के निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में विधेयक का विस्तृत प्रारूप समिति के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। समिति की अगली बैठक 22 मार्च को होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery