Tuesday, November, 04,2025

चांदना जानबूझकर दे रहे हैं झूठे बयानः पटेल

जयपुर: संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि पूर्व मंत्री अशोक चांदना जानकारी की कमी या जानबूझकर झूठे बयान दे रहे हैं। पीपलोद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर राज्य सरकार की संवेदनशीलता को लेकर पटेल ने कहा कि सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। प्रत्येक मृतक विद्यार्थी के परिजनों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और चिकित्सा विभाग में संविदा नौकरी प्रदान की गई है। गंभीर घायल विद्यार्थियों व उनके परिजनों को 1 लाख 36 हजार रुपए तथा सामान्य घायलों को 75 हजार रुपए की मदद दी गई है। 11 पीड़ित परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन, कैटल शेड, शैक्षणिक व खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। विद्यालय भवन पुनर्निर्माण के लिए 11 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। पटेल ने कहा कि कांग्रेस शासन की तुलना में अपराधों में 16 प्रतिशत गिरावट आई है। अपराधियों को चिह्नित कर पकड़ा जा रहा है, जबकि गहलोत सरकार होटलों में मनोरंजन और दिल्ली में खर्ची भेजकर शासन चलाती थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसान निधि बढ़ाकर किसानों को सम्मान दिया है। अतिवृष्टि मुआवजा समयबद्ध वितरित किया जा रहा है। भजनलाल सरकार गरीब, किसान, महिला व युवाओं की हितैषी है। अंता की जनता मोरपाल सुमन के व्यक्तित्व और विकास के समर्थन में तथा प्रमोद जैन भाया के भ्रष्टाचार के खिलाफ कमल पर बटन दबाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery