Thursday, April, 30,2026

अब खुलेंगी JJM घोटाले की परतें ACB रिमांड पर सुबोध अग्रवाल

जयपुर: जल जीवन मिशन (जेजेएम) में 960 करोड़ के घोटाले के मामले में गिरफ्तार रिटायर्ड आईएएस सुबोध अग्रवाल को एसीबी ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने उन्हें 13 अप्रैल तक रिमांड पर भेज दिया है।

कोर्ट में पेशी के दौरान अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने न तो सरेंडर किया है और ना ही उन्हें लेकर आया गया है, बल्कि वे अपनी इच्छा से जांच में सहयोग करने पहुंचे हैं। उन्होंने न्याय मिलने की उम्मीद जताते हुए 'सत्यमेव जयते' कहा। एसीबी की टीम ने पूछताछ के लिए सवालों की विस्तृत सूची तैयार कर ली है और मामले में कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना जताई जा रही हैं। एसीबी के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए अधिकारियों से पूछताछ में यह सामने आया था कि सुबोध अग्रवाल कथित तौर पर अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबाव बनाकर फर्जीवाड़े को अंजाम दिलवाते थे।

एजेंसी अब यह भी जांच कर रही है कि फरारी के दौरान वे किन-किन लोगों के संपर्क में रहे। छापेमारी के दौरान कई बार ऐसा हुआ, जब वे कुछ ही समय पहले ठिकाना बदल चुके थे, जिससे संदेह और गहरा गया है। पेशी के दौरान सुबोध अग्रवाल की ओर से अधिवक्ता ने रिमांड का विरोध किया। बचाव पक्ष का तर्क था कि गिरफ्तारी के कारणों से आरोपी को अवगत नहीं कराया गया और मामला लंबे समय से लंबित होने के बावजूद अब गिरफ्तारी की आवश्यकता स्पष्ट नहीं है। वहीं, अग्रवाल ने कोर्ट में यह भी कहा कि उनके कार्यकाल के चार टेंडरों में उन्होंने एक भी पैसा नहीं लिया और एफआईआर भी उन्होंने ही दर्ज करवाई थी।

अवैध संपत्तियों की सूची तैयार

एसीबी ने सुबोध अग्रवाल समेत फरार चार आरोपियों की अवैध संपत्तियों की सूची भी तैयार कर कोर्ट में पेश कर दी है। इसके आधार पर अदालत ने स्थायी वारंट जारी करते हुए उन्हें भगोड़ा घोषित किया था। फिलहाल एसई जितेंद्र शर्मा, मुकेश गोयल और निजी व्यक्ति संजीव गुप्ता फरार हैं। उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इरकॉन की रिपोर्ट विजिलेंस शाखा ने सीबीआई को भेजी

गौरतलब है कि वर्ष 2024 में दर्ज एफआईआर के तहत एसीबी आठ टेंडरों (एनआईटी) की जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि इस घोटाले में शामिल फर्मों ने इरकॉन कंपनी के चार फर्जी प्रमाण-पत्र तैयार करवाए थे। शिकायत मिलने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर इरकॉन की विजिलेंस शाखा ने विभागीय जांच कर रिपोर्ट सीबीआई को भेजी थी। बाद में सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, जिसमें फर्जी दस्तावेजों के साथ अन्य अधिकारियों की भूमिका भी सामने आई।

पहले हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां

इस मामले में एसीबी 17 फरवरी को मुख्य अभियंता दिनेश गोयल, केडी गुप्ता, शुभांशु दीक्षित, वित्तीय सलाहकार सुशील शर्मा सहित कई अधिकारियों और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है। अब सुबोध अग्रवाल से पूछताछ के बाद घोटाले में और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery