Thursday, April, 30,2026

फरार रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल दिल्ली से अरेस्ट

जयपुर: जल जीवन मिशन (जेजेएम) में हुए 960 करोड़ रुपए के बहुचर्चित भ्रष्टाचार मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। अग्रवाल 17 फरवरी से फरार चल रहे थे और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर जांच एजेंसियों को चकमा दे रहे थे। आखिरकार लंबी तलाश के बाद उन्हें दिल्ली स्थित एक ठिकाने से दबोचा गया। एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार जांच में सामने आया कि मेसर्स गणपति ट्यूबवेल कंपनी और मेसर्स श्याम ट्यूबवेल कंपनी ने फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाण-पत्र तैयार कर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों से मिलीभगत की। इन दस्तावेजों के आधार पर दोनों फमों ने करीब 960 करोड़ के टेंडर
हासिल किए। 

नियमों में हेरफेर कर टेंडर प्रक्रिया प्रभावित

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सुबोध अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों ने 50 करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स में नियमों के विरुद्ध साइट विजिट प्रमाण-पत्र की शर्त जोड़ी। इससे बोलीदाताओं की पहचान उजागर हुई और टेंडर पूलिंग के जरिए 30 से 40 प्रतिशत तक अधिक प्रीमियम वसूला गया। इन टेंडरों की कुल राशि करीब 20 हजार करोड़ रुपए बताई जा रही है।

देशभर में 18 टीमों की कार्रवाई, 21 शहरों में छापे

अग्रवाल की तलाश में एसीबी की 18 टीमों ने देशभर के 21 शहरों में 260 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, चंडीगढ़ सहित कई शहरों में छापेमारी की गई। जयपुर के सी-स्कीम, बजाज नगर और अन्य इलाकों के साथ फार्महाउसों की भी तलाशी ली गई।

100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ... CCTV से मिला सुराग

जांच के दौरान रिश्तेदारों, सहयोगियों, ड्राइवरों समेत 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। पांच शहरों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। मामले में कुछ अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ जारी है। एसीबी के अनुसार फरारी के दौरान कई प्रभावशाली लोगों ने अग्रवाल को शरण दी। अब जांच एजेंसी ऐसे लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है और उनसे पूछताछ की तैयारी है।

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

इस मामले में 30 अक्टूबर 2024 को एफआईआर दर्ज की गई थी। पहले चरण में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। अग्रवाल के खिलाफ पहले लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। जेजेएम घोटाले में यह गिरफ्तारी एसीबी की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। अब 'जांच एजेंसी इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका उजागर करने में जुटी है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे संभव हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery