Tuesday, April, 21,2026

25-30 लाख में बिकता था जेईएन पेपर, आरोपी अरेस्ट

जयपुर: एसओजी ने कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 (पुनः परीक्षा 2021) पेपर लीक प्रकरण में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी भीम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 17 अप्रैल को पकड़ने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि दिसंबर 2020 में आयोजित परीक्षा पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद 12 सितंबर 2021 को पुनः परीक्षा आयोजित की गई, लेकिन जांच में सामने आया कि इस परीक्षा का प्रश्न पत्र भी पहले ही लीक कर दिया गया था। इस पर 19 जनवरी 2026 को एसओजी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में खुलासा हुआ कि पेपर लीक गिरोह अभ्यर्थियों को टैबलेट और आईपैड के माध्यम से प्रश्न पत्र पढ़ाता था। भीम सिंह इस गिरोह का सक्रिय सदस्य था, जिसने गणपत मालवाड़ा और भूपेंद्र सारण के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को जयपुर में एकत्रित कर लीक पेपर पढ़ाया और फिर उन्हें परीक्षा केंद्रों तक भेजा। इसके बदले प्रत्येक अभ्यर्थी से 25 से 30 लाख रुपए वसूले गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बानसूर क्षेत्र में कोचिंग संस्थान और जयपुर में ऑनलाइन परीक्षा के लिए कम्प्यूटर लैब संचालित करता था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery