Friday, January, 30,2026

रद्द जेई परीक्षा दोबारा हुई... फिर भी लीक हो गया पेपर

जयपुर: एसओजी ने कनिष्ठ अभियंता (JE) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा किया है। दिसंबर 2020 में लीक होने के कारण रद्द की गई परीक्षा का सितंबर 2021 में दोबारा आयोजित पेपर भी लीक किया गया था। एसओजी ने इस मामले में लीक पेपर के दम पर मेरिट में 12वां स्थान हासिल करने वाले एक वर्तमान सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया है।

एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जयपुर के सांगानेर थाने में वर्ष 2020 में दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि पहली परीक्षा रद्द होने के बाद कुछ अभ्यर्थी कैसे दोबारा सफल हुए। पूछताछ में पता चला कि 12 सितंबर 2021 को दोबारा आयोजित जेई का पेपर भी परीक्षा से पहले ही आउट कर दिया गया था। इस आधार पर 19 जनवरी 2026 को एसओजी ने नई एफआईआर दर्ज की। जांच में खुलासा यह हुआ कि जेई भर्ती 2021 (12 सितंबर) का पेपर लीक करने वाला वही संगठित गिरोह था, जिसने महज तीन दिनों बाद 13 से 15 सितंबर 2021 के बीच एसआई भर्ती परीक्षा के पेपर भी लीक किए। गिरोह ने दोनों पेपर परीक्षा केंद्र से ही आउट किए, जिससे प्रदेश की दो बड़ी भर्ती परीक्षाओं की शुचिता पूरी तरह भंग हो गई।

पेपर लीक से मिली 12 वीं रैंक, प्रमोशन भी मिला

जांच में गणपत लाल बिश्नोई निवासी डेडवा, सांचोर की संलिप्तता सबसे गंभीर पाई गई। गणपत लाल ने अवैध तरीके से पेपर हासिल कर परीक्षा दी और मेरिट में 12वां स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में वह बाड़मेर जिले के सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में सहायक अभियंता के पद पर तैनात था और पदोन्नति भी हासिल कर चुका था। एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब उसकी नियुक्ति और पदोन्नति को निरस्त कराने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

50 से अधिक अभ्यर्थियों को लीक पेपर दिए, 10-10 लाख रुपए वसूले

एसओजी की जांच में सामने आया है कि पेपर लीक माफिया जगदीश विश्नोई और उसके सहयोगियों ने परीक्षा से ठीक पहले अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र मुहैया कराए। जेई भर्ती 2020 के लीक पेपर के बदले अभ्यर्थियों से 10-10 लाख रुपए लिए गए थे। परीक्षा रद्द होने के बाद माफियाओं ने उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए जेई 2021 का पेपर भी लीक किया और उन्हें पढ़वाया। अब तक करीब 50 से अधिक अभ्यर्थियों को लीक पेपर उपलब्ध कराने का खुलासा हुआ है। एसओजी इस संबंध में गहन जांच कर रही है।

दोबारा सफलता पर हुआ संदेह

दरअसल, वर्ष 2020 की जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द हो गई थी। उसी एफआईआर में कुछ अभ्यर्थियों के नाम सामने आए थे, लेकिन 2021 में दोबारा आयोजित परीक्षा में वही अभ्यर्थी पास हो गए। इस संदेह के आधार पर एसओजी ने गोपनीय जांच की और नई एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery