Thursday, April, 30,2026

निवेश में राजस्थान की बड़ी छलांग, टॉप-3 राज्यों में शामिल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। 'इंडिया स्टेट' की नवीनतम रिपोर्ट में निवेश आकर्षण के क्षेत्र में प्रदेश ने लंबी छलांग लगाई है। वित्त वर्ष 2024 में जहां राजस्थान आठवें स्थान पर था, वहीं वित्त वर्ष 2025 में वह सीधे तीसरे पायदान पर पहुंच गया है। राज्य में कुल निवेश में चार गुना की वृद्धि दर्ज की गई है।

1.10 वित्त वर्ष 2024 में लाख करोड़ रुपए के निवेश के मुकाबले वित्त वर्ष 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 4.65 लाख करोड़ रुपए हो गया। साथ ही, प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स की संख्या भी 501 से बढ़कर 873 तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री की निवेश-अनुकूल नीतियों और निरंतर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इंफ्रास्ट्रक्चर और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में 57 हजार करोड़ रुपए के आठ मेगा हाईवे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। वहीं, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में ACME क्लीनटेक सॉल्यूशंस का 11 हजार करोड़ रुपए का सोलर पावर प्रोजेक्ट भी राजस्थान में स्थापित किया जा रहा है। इन क्षेत्रों ने राज्य को निवेशकों की पसंदीदा जगह बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

नई नीतियों का सकारात्मक असर

भजनलाल सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए कई सुधारात्मक कदम उठाए हैं। आसान व्यवसाय वातावरण, पारदर्शी प्रक्रियाएं और बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर देने से उद्योगपतियों का विश्वास बढ़ा है। 'राइजिंग राजस्थान' जैसी पहलें और निवेश सम्मेलनों के माध्यम से बड़े पैमाने पर एमओयू साइन किए गए, जिनमें से कई अब धरातल पर उतर चुके हैं। राजस्थान अब इंफ्रास्ट्रक्चर, सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है। प्रोजेक्ट्स की संख्या में हुई वृद्धि से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। यह छलांग राजस्थान को देश के प्रमुख निवेश केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

3,462 मेगावाट के 1,525 संयंत्र

पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पीएम-कुसुम योजना के तहत लग रहे ग्रिड-कनेक्टेड विकेन्द्रित सौर ऊर्जा संयंत्रों ने प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति ला दी है। राजस्थान के गांव-ढाणी में कुसुम कंपोनेंट-ए एवं कंपोनेंट-सी के तहत अब तक 3,585 मेगावाट के 1,617 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें से 3,462 मेगावाट के 1,525 संयंत्र विगत दो वर्ष और तीन माह की छोटी अवधि में स्थापित हुए हैं। वहीं अप्रैल 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान पर है। राज्य ने कुल स्थापित क्षमता में 27% से अधिक की हिस्सेदारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery