Thursday, April, 30,2026

भव्या योजना से प्रदेश को मिलेगा औद्योगिक विकास का बूस्ट

जयपुर: राजस्थान में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी भव्या योजना के तहत पांच अत्याधुनिक औद्योगिक हब विकसित करने का प्रस्ताव केंद्र को भेजा है।

इस कदम से राज्य के प्रमुख जिलों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा, जिससे बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होने और रोजगार सृजन की उम्मीद है। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई भव्या योजना (Building High Impact Value Yards for Accelerated Development)  का उद्देश्य देशभर में औद्योगिक ढांचे को मजबूत करना है। इस योजना को दो चरणों में लागू किया जाएगा। प्रत्येक चरण में 50 औद्योगिक क्षेत्रों का चयन किया जाएगा। कुल 100 औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। योजना के तहत चयनित प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र को केंद्र सरकार की ओर से प्रति एकड़ एक करोड़ रुपए तक का वित्तीय सहयोग मिलेगा। भूमि उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी संबंधित राज्य की नोडल एजेंसी की होगी। योजना का क्रियान्वयन नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से किया जाएगा।

पांच जिलों में बनेंगे हब

राज्य सरकार ने भव्या योजना के तहत बालोतरा, जयपुर, जोधपुर, कोटा और दौसा जिलों में औद्योगिक हब विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। इनमें से अधिकांश क्षेत्र दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं, जिससे कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स को बड़ा लाभ मिलेगा।

स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) मॉडल अपनाया जाएगा

प्रस्तावित औद्योगिक हब में अत्याधुनिक ट्रक इंफ्रास्ट्रक्चर, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी (सड़क, रेल और अन्य परिवहन साधनों का समन्वय) और बेहतर लॉजिस्टिक्स सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के लिए स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) मॉडल अपनाया जाएगा, जिससे काम में तेजी आएगी और पारदर्शिता बनी रहेगी। इस योजना से राजस्थान में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश आकर्षित होने की संभावना है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण उद्यमी इन क्षेत्रों को प्राथमिकता देंगे। इससे न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। राज्य सरकार का यह कदम भव्या योजना का अधिकतम लाभ उठाते हुए राजस्थान को औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। यदि प्रस्ताव स्वीकृत होता है तो इन पांचों जिलों में औद्योगिक विकास की नई कहानी लिखी जा सकेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery