Tuesday, July, 28,2026

स्वतंत्रता दिवस... बीकानेर में मनेगा आजादी का जश्न

जयपुर: राजस्थान सरकार ने इस वर्ष 15 अगस्त 2026 का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह बीकानेर में आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। लंबे अंतराल के बाद बीकानेर को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी का अवसर मिलने से प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 28 जुलाई को जयपुर सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक होगी। बैठक में बीकानेर संभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। विभिन्न विभागों को समारोह से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में मुख्य समारोह स्थल का चयन, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा, 14 अगस्त को आयोजित होने वाले 'एट होम' एवं हाई टी, प्रस्तुतियां, प्रोटोकॉल तथा अन्य व्यवस्थाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

फिर बीकानेर को मिली मेजबानी

बीकानेर इससे पहले भी राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी कर चुका है। तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल में यहां राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ था। अब एक बार फिर बीकानेर को यह जिम्मेदारी मिलने से प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

भव्य आयोजन की तैयारियां तेज

समारोह की तैयारियों के तहत 13 अगस्त को अंतिम पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा। वहीं 14 से 16 अगस्त तक बीकानेर शहर के प्रमुख सरकारी भवनों और महत्वपूर्ण स्थलों को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य राज्य स्तरीय समारोह को भव्य, व्यवस्थित और गरिमामय स्वरूप देना है। राज्य स्तरीय समारोह में करीब एक हजार छात्र-छात्राएं प्रभात फेरी, मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बन सकती हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery