Saturday, April, 12,2025

सदन में गूंजा अवैध बजरी खनन का मुद्दा, कांग्रेस का वॉकआउट

जयपुर: प्रदेश में अवैध बजरी खनन मामले में सरकार के रुख और हाई कोर्ट की टिप्पणी को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने स्थगन प्रस्ताव के जरिए सदन में अवैध बजरी खनन पर रोक लगाने और कार्रवाई को लेकर हाई कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए अवैध खनन की गतिविधियों में सरकार पर लिप्त होने का आरोप लगाया। 

जूली ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री तक अवैध खनन पर सवाल उठा रहे हैं और सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। जूली ने सरकार से जवाब देने की मांग की, जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा करते हुए वॉकआउट किया। कांग्रेस के वॉकआउट पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जब विधानसभा का इतिहास लिखा जाएगा तो यह लिखा जाएगा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं होता, कांग्रेस को सुनना पसंद नहीं है, इसलिए वॉक आउट करते हैं। इनके समय अवैध खनन होता था, पुलिस पिटती थी। कांच के मकान में रहने वाले पत्थर नहीं फेंकते हैं।

खनन माफियाओं को कांग्रेस ने पनपाया

भाजपा मुख्यालय पर अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश में खनन माफियाओं को पनपाने का काम कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने ही किया था। सीएम भजनलाल शर्मा ने खनन माफियाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से तकनीक का इस्तेमाल किया है। किरोड़ी के आरोप लगाने के मामले पर गोदारा ने कहा कि उनके संज्ञान में लाने के बाद सरकार ने टोंक में अवैध बजरी खनन पर अंकुश लगाया। गोदारा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की तुलना में इन माफियाओं के खिलाफ हमारी सरकार ने प्रभावी कार्रवाई की है। वर्ष 2023 में कांग्रेस सरकार के समय अवैध बजरी खनन के कुल 1846 प्रकरण दर्ज हुए, जबकि हमारी सरकार ने 2024 में 2514 मुकदमे दर्ज किए। वर्ष 2023 में जहां 2360 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं हमारी सरकार ने 3583 लोगों को बजरी के अवैध खनन के मामले में सलाखों तक पहुंचाया। 2023 में जहां 24,456 टन अवैध बजरी जब्त की गई, वहीं हमारी सरकार ने 1 वर्ष में 94,952 टन अवैध बजरी जब्त की है। इसी तरह, कांग्रेस सरकार ने 1 वर्ष में 67 लाख 5 हजार 630 रुपए जुर्माना वसूला था, जबकि हमारी सरकार ने केवल 1 वर्ष में 4 करोड़ 73 लाख 93 हजार 686 रुपए का जुर्माना वसूला है।

कार्रवाई नहीं करना सरकार की नीति, चरित्र और चेहरा : जूली

नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि मंत्री किरोड़ी मीणा तो पहले ही कह चुके हैं कि रोजाना एक करोड़ की अवैध बजरी निकाली जा रही है। सरकार का उस पर कोई ध्यान नहीं है। दूसरे कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत सीआई और डीएसपी को कह रहे हैं कि अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई मत कीजिए। यह सरकार की नीति, चरित्र और चेहरा है। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में पिछले 2 साल में अवैध खनन के 322 मामले दर्ज हुए है। सवाई माधोपुर, केकड़ी, नागौर, ब्यावर, जैतारण में किनकी शह पर अवैध खनन हो रहा है। भाजपा के कौन लोग हैं, जो बजरी माफियाओं से मिले हुए है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

Gallery