Monday, May, 11,2026

कमिश्नर नमित मेहता ने शराब माफियाओं पर कसा शिकंजा, राजस्व संग्रह में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

जयपुर: राज्य में अवैध शराब का धंधा करने वालों की अब खैर नहीं है। आबकारी विभाग इन दिनों इन गोरखधंधेबाजों पर एक विशेष अभियान के तहत शिकंजा कस रहा है। 15 मई तक समूचे प्रदेश में चलने वाले इस अभियान में अब तक बड़े पैमाने पर प्रभावी कार्रवाई हुई है। 9 मई तक कुल 906 अभियोग दर्ज किए गए हैं। 2 लाख 40 हजार लीटर वाश नष्ट की गई है। 290 लोगों को गिरफ्तार किया है और 33 वाहन जब्त किए हैं। भारी मात्रा में बोतलबंद शराब पकड़ी गई है।

विभाग के नए कमिश्नर आईएएस नमित मेहता ने स्वयं इस अभियान की कमान संभाल रखी है। 2012 बैच के नमित मेहता को कमिश्नर बने अभी मात्र एक माह ही हुआ है। लेकिन 2 अप्रैल को कुर्सी पर बैठने के साथ ही वे अवैध गतिविधियों की पूरी तरह रोकथाम की रणनीति बनाने में लग गए और पूरी तैयारियों के बाद 1 मई से उन्होंने यह विशेष अभियान चला दिया। पांच जिलों में कलेक्टर रहते मेहता को फील्ड एडमिनिस्ट्रेशन का पर्याप्त अनुभव है। ऐसे में उन्हें अच्छी तरह पता है कि पड़ोसी राज्यों से शराब के अवैध कारोबार का कैसे संचालन होता है। इस अभियान में उनका 'फोकस' दूसरे राज्यों से होने वाली शराब तस्करी की रोकथाम पर है।

शराब के गैरकानूनी निर्माण, स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और बिक्री के खिलाफ भी यह अभियान है। विभाग की एनफोर्समेंट विंग दुकानों पर एमआरपी से ज्याद रेट पर, गलत होलोग्राम और अवैध समय पर बिक्री के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर रही है। यह अभियान विशेष रूप से अवैध मादक पदार्थों और शराब माफियाओं के नेटवर्क को तोड़ने पर केंद्रित है।

इस स्पेशल एनफोर्समेंट ड्राइव के साथ-साथ कमिश्नर नमित मेहता सरकार द्वारा इस वर्ष के लिए 21 हजार करोड़ का राजस्व जुटाने के काम पर भी जी जान से जुटे हुए हैं। हालांकि चुनौती बड़ी है, लेकिन विभाग के पिछले कमिश्नर नकाते शिवप्रसाद मदन अपने सक्सेसर नमित मेहता के लिए राह आसान बना गए हैं। सितंबर 2024 में जब नकाते शिवप्रसाद मदन ने विभाग की कमान संभाली थी, तब विभाग का हाल-बेहाल था। वर्ष 2023- 24 में कुल 7663 शराब दुकानों में से 5135 और वर्ष 2024-25 में मात्र 2798 दुकानों का ही सेटलमेंट हो पाया था। परिणामतः निर्धारित टारगेट से भी कम राजस्व विभाग ने जुटाया था। वार्षिक ग्रोथ बढ़ने की बजाय माइनस में चली गई थी। नकाते ने मेहनत की और विभाग के काम को वापस पटरी पर लाए। नेगेटिव ग्रोथ को 15 प्रतिशत और 12 प्रतिशत पॉजिटिव किया। वर्ष 2025-26 के निर्धारित 19 हजार करोड़ के लक्ष्य के बदले नकाते शिवप्रसाद मदन ने 16 हजार करोड़ का राजस्व जुटाया था।

अब सुगम राह पर नए कमिश्नर नमित मेहता भी दौड़ लगा रहे हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में जुटाए 1455 करोड़ के बदले इस अप्रैल में विभाग ने 1581 करोड़ रुपए जुटाए हैं। 30 मार्च तक जो 250 दुकानें सेटलमेंट से रह गई थीं, उनमें से 190 का सेटलमेंट नए कमिश्नर करने में सफल हुए हैं। अप्रैल में दुकानों से लिफ्टिंग में भी 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

जानकारों का कहना है कि लगता है अब आबकारी विभाग के अच्छे दिन आ गए हैं। नमित मेहता की छवि एक मेरिटोरियस और 'रिजल्ट ओरिएंटेड' अफसर की है। 5 जिलों में बतौर कलेक्टर उनकी परफॉर्मेंस उल्लेखनीय रही थी। अब एक्साइज कमिश्नर की नई कुर्सी पर भी उनसे ऐसी ही अच्छी परफॉर्मेस की आशा की जा सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery