Thursday, January, 29,2026

घुसपैठ का काला सच: चार में से एक विदेशी मिला अवैध

जयपुर: राजस्थान में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। गृह विभाग के अनुसार राज्य में निवास कर रहे विदेशी नागरिकों की व्यापक जांच में पाया गया कि हर चौथा विदेशी अवैध दस्तावेजों से रह रहा था। केंद्र सरकार के निर्देश पर शुरू किए गए अभियान के तहत सभी जिलों में विदेशी नागरिकों की पहचान, वीजा स्थिति और निवास अनुमति की सघन जांच की गई। ये अवैध निवासी केवल पड़ोसी देशों से ही नहीं, बल्कि नाइजीरिया, सूडान, चीन, जर्मनी, पेरू, अफगानिस्तान, ब्राजील और थाईलैंड जैसे 29 देशों से आए हुए थे। इनमें बांग्लादेशी नागरिक सबसे ज्यादा है।

753 किए निष्कासित, 329 पर कार्रवाई जारी

सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए 1103 में से 753 विदेशियों को निष्कासित कर दिया है। कई को 'लीव इंडिया' नोटिस जारी कर देश छोड़ने का आदेश दिया गया। 329 मामलों में कार्रवाई प्रक्रिया जारी है, जिनमें कई प्रकरण न्यायालयों में लंबित हैं। 21 मामलों में कानूनी प्रतिबंधों के कारण निष्कासन रुका हुआ है। इनमें सूडान, यमन और नाइजीरिया के नागरिक शामिल हैं।

5110 की जांच... 1103 अवैध घोषित

अभियान के दौरान 5110 विदेशी नागरिकों की जांच की गई, जिनमें से 4007 वैध और - 1103 अवैध पाए गए-अर्थात प्रत्येक चार में से एक विदेशी बिना अनुमति रह रहा था। कई मामलों में वीजा ओवरस्टे, फर्जी - पहचान, अवैध दस्तावेज और गलत उद्देश्य से यात्रा जैसी बातें सामने आई।

किन देशों से अवैध एंट्री

बांग्लादेश के बाद सर्वाधिक अवैध निवासी, नाइजीरिया, सूडान, अफगानिस्तान, चीन, थाईलैंड, केमरून और ब्राजील के घुसपैठिए मिले हैं। अधिकांश लोग व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य या धार्मिक वीजा पर भारत आए थे और अवधि समाप्त होने के बाद अवैध रूप से रह रहे थे। कुछ मामलों में मानव तस्करी और फर्जी दस्तावेजों का उपयोग भी सामने आया।

अब नेटवर्क पर नकेल की तैयारीः गृह विभाग के अनुसार अब अभियान केवल पहचान और निष्कासन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मानव तस्करी गिरोहों और दस्तावेज जालसाजी नेटवर्क पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमित समीक्षा की जाएगी। प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा और सीमा-पार गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery