Monday, March, 16,2026

फिर फेल हुआ IHMS सिस्टम, लगी मरीजों की लंबी कतारें

जयपुर: प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में IHMS पोर्टल में लगातार आ रही तकनीकी खराबी के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) समेत प्रदेशभर के अस्पतालों में बुधवार सुबह ओपीडी शुरू होते ही सर्वर ठप हो गया। इससे न तो पर्चियां कट पाईं और ना ही विभिन्न जांचें हो सकीं। ओपीडी से लेकर आईपीडी तक सेवाएं प्रभावित रहीं और हजारों मरीज इलाज के लिए भटकते नजर आए। करीब एक घंटे की दिक्कत के बाद पोर्टल दोबारा चालू हुआ, जिससे रूटीन कामकाज धीरे-धीरे पटरी पर लौटे। हालांकि, एक दिन पहले के अनुभव को देखते हुए एसएमएस प्रशासन पहले से सतर्क था। सर्वर में समस्या आते ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए मैन्युअल व्यवस्था लागू कर दी। ओपीडी में खाली पन्नों पर मरीजों का पंजीकरण शुरू किया गया।

अस्पताल प्रशासन ने एक्स-रे, सोनोग्राफी, खून की जांच, 2डी इको, टीएमटी और यूरिन टेस्ट सहित सभी आवश्यक जांचें बिना ऑनलाइन पर्ची के करने के निर्देश दिए। दवा काउंटरों पर भी बिना ऑनलाइन रिकॉर्ड के पांच दिन की दवाएं देने का निर्णय लिया गया। मरीजों की भीड़ और असुविधा को देखते हुए ओपीडी का समय एक घंटे बढ़ा दिया गया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery