Thursday, June, 26,2025

सात एसीएस के विभाग बदले

जयपुर: प्रदेश में पिछले दो महीनों से आईएएस महकमे में बदलाव की चर्चाओं के बीच, आखिरकार रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अफसरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 62 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके साथ ही एक अन्य आदेश में 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त विभागों का जिम्मा सौंपा गया है। दो महीने से चल रही चर्चाओं के बीच इस तबादला सूची पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मुख्य सचिव सुंधाश पंत और एसीएस सीएमओ शिखर अग्रवाल के बीच लंबा मंथन चला। कई दौर की वार्ता के बाद इस सूची को अंतिम रूप दिया गया।

प्रदेश के सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल को अध्यक्ष, राजस्थान वित्त निगम के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, नवंबर 2020 से वित्त विभाग  संभाल रहे एसीएम अखिल अरोड़ा को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू-जल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा एसीएस अपर्णा अरोड़ा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा पंचायती राज विभाग, संदीप वर्मा को कौशल, उद्यमिता एवं रोजगार विभाग, कुलदीप रांका को उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग सौंपा गया है। गहलोत सरकार में गृह विभाग संभाल रहे आनंद कुमार को वन एवं पर्यावरण विभाग भेजा गया है। उनकी जगह एसीएस होम का जिम्मा भास्कर आत्माराम सावंत को सौंपा गया है। कुंजीलाल मीणा को एसीएस, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

जयपुर के दोनों निगमों के आयुक्त बदले

जयपुर नगर निगम ग्रेटर और हेरिटेज के आयुक्तों को बदल दिया गया है। हेरिटेज आयुक्त अरुण कुमार हसीजा को राजसमंद का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि ग्रेटर आयुक्त रुक्मणि रियार को पर्यटन विभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery