Tuesday, November, 25,2025

ट्रांसफर में किसी को जंप मिला तो कोई पहुंचा हाशिये पर

जयपुर: आईएएस की ट्रांसफर लिस्ट अर्चना सिंह के लिए खुशियां लेकर आई है। 51 दिन के 'वनवास' (एपीओ) के बाद वे वापस सचिवालय में लौट आई हैं। उन्हें 'छोटी गलती' की 'बड़ी सजा' भुगतनी पड़ी है, लेकिन 'हाल बेहाल' हो रहे डीओपी को चुस्त-दुरुस्त करने के उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। यह एक रोचक संयोग है कि 1996 बैच के अजिताभ शर्मा को छोड़कर बैच के बाकी तीनों अफसरों को न केवल बदला गया है, बल्कि उन्हें पहले से कमजोर किया गया है। आलोक गुप्ता और राजेश यादव को तो सचिवालय से बाहर ही कर दिया गया है।

मेडिकल एजुकेशन में विवादों में घिर गए अम्बरीष कुमार को खाद्य जैसा छोटा विभाग संभलवाया गया है। वैसे उनका ज्यादा ध्यान राज-काज की जगह 'योग-साधना' में रहता है। रवि कुमार सुरपुर को ऊंचा 'जम्प' मिला है। अब उन्हें सचिव IT बनाया गया है। साथ ही योजना की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इससे सुरपुर 'मेन स्ट्रीम लाइन' में वापस आ गए हैं।

रोहित गुप्ता को इंडस्ट्रीज से फ्री करके अक्षय ऊर्जा निगम के सीएमडी की फुल टाइम जिम्मेदारी दी गई है। वैसे भी इंडस्ट्रीज में उनका मन नहीं लग रहा था। अब उनकी जगह सुरेश कुमार ओला को लगाया गया है। इकबाल खान और शाहीन अली खान दोनों को हाशिये पर किया गया है। अभी तक दोनों ही प्राइम पोस्टिंग एंजॉय कर रहे थे।

पुरुषोत्तम शर्मा का उन्नयन चर्चा का विषय है। उन्हें एमडी रोडवेज के साथ ही अब ट्रांसपोर्ट कमिश्नर का भी अहम पद दिया गया है। संभवतः पहली बार इन दोनों पोस्ट की जिम्मेदारी एक ही अफसर को दी गई है। प्रशासनिक जानकार इस पोस्टिंग को अव्यावहारिक बता रहे हैं।

आरएएस से आईएएस में प्रमोट हुए 2015 और 2016 बैच के सभी अफसरों को अब 'उपयुक्त' पोस्टिंग दे दी गई है। उप मुख्यमंत्री के ओएसडी की जिम्मेदारी संभालते हुए असहज हो रहे ललित कुमार को ज्वाइंट सेक्रेटरी मेडिकल एजुकेशन की अहम जिम्मेदारी दी गई है। वित्तीय मामलों का अनुभव रखने वाली प्रमोटी आईएएस अमिता शर्मा को आखिर सचिवालय में ले आया गया है। उन्हें वित्त विभाग में ही ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। सच बेधड़क (18 नंवबर के अंक में) ने अमिता का मामला उठाया था।

हरफूल सिंह यादव को स्थानीय राजनेताओं की नाराजगी के चलते कोटा से रवाना कर एपीओ कर दिया था। बताया जाता है, अब नाराजगी दूर होने पर वे वापस कोटा पहुंच गए हैं। सीसीटी की लंबे समय से खाली चल रही पोस्ट पर किसी की पोस्टिंग नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है। वित्त सचिव (रेवन्यू) के पास ही सीसीटी का भी चार्ज प्रशासनिक जानकार अनुचित मानते हैं। और लिस्ट के बारे में सर्वाधिक उल्लेखनीय बात कलेक्टर्स को छोड़ देना है। चर्चा थी कि कम से कम आधा दर्जन कलेक्टर्स बदले जाने थे। लेकिन एसआईआर के चलते संभवतः चुनाव आयोग से इनके ट्रांसफर की परमीशन नहीं ली जा सकी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery