Thursday, April, 02,2026

बड़ा फेरबदलः सीएमओ में नई टीम, जिलों में भी बदली कमान

जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक तंत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए 65 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार आधी रात को जारी हुई इस सूची में 25 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में भी बड़े स्तर पर पुनर्गठन किया गया है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को सरकार की कार्यशैली को तेज और प्रभावी बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

सबसे बड़ा बदलाव मुख्यमंत्री कार्यालय में देखने को मिला है। एसीएस अखिल अरोड़ा को छोड़कर मुख्यमंत्री की पुरानी टीम के अधिकांश अधिकारियों को अन्य जिम्मेदारियों में भेज दिया गया है। उनकी जगह नई और अपेक्षाकृत युवा टीम को मौका दिया गया है। जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है और उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, उनकी जगह संदेश नायक को जयपुर का नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

सीएमओ में रिया डाबी को ओएसडी बनाया गया है, जबकि रजत यादव और अक्षत कुमार सिंह को भी ओएसडी के रूप में तैनात किया गया है। उत्सव कौशल और अमिता शर्मा को संयुक्त सचिव तथा मुकुल शर्मा को विशिष्ट सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक गलियारों में इसे मुख्यमंत्री की नई  कार्यशैली और विजन के अनुरूप टीम तैयार करने की कवायद माना जा रहा है। अरविंद कुमार पोसवाल को आयुक्त, राजस्थान आवासन मंडल और नमित मेहता को आयुक्त, आबकारी बनाया गया है।

सूची से यह संकेत भी मिलते हैं कि सरकार ने जनप्रतिनिधियों से विवाद में रहे अधिकारियों को अलग जिम्मेदारियों में भेजा है, जबकि सक्रिय और परिणाम देने वाले अफसरों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है। उदाहरण के तौर पर, वन मंत्री संजय शर्मा से विवाद के बाद चर्चा में आए सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा को सीएमओ में विशिष्ट सचिव बनाया गया है।

प्रशासन को 'मिशन मोड' में लाने की कवायद

इस फेरबदल में चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी का भी तबादला किया गया है। उन्हें बाड़मेर से टोंक का जिला कलेक्टर बनाया गया है। उनकी बहन रिया डाबी को उदयपुर जिला परिषद के सीईओ पद से हटाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया गया है। कई जिलों की प्रशासनिक कमान भी बदली गई है। अनुपमा जोरवाल को जैसलमेर, आलोक रंजन को जोधपुर, गौरव अग्रवाल को उदयपुर, चिन्मयी गोपाल को बाड़मेर, शुभम चौधरी को प्रतापगढ़ और आशीष मोदी को सीकर का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा, के.एल. स्वामी को जोधपुर का संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

बीते 12 दिनों में यह दूसरी बड़ी तबादला सूची है। ऐसे में साफ है कि भजनलाल सरकार प्रशासन को 'मिशन मोड' में लाने की कोशिश कर रही है। सरकार की प्राथमिकता जिलों में प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने, जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर केंद्रित मानी जा रही है। प्रशासनिक हलकों में अब आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची आने की भी चर्चा तेज है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery