Friday, September, 26,2025

IAS चयन में एससी, एसटी, ओबीसी माइनॉरिटी को किया नजरअंदाज: जूली

जयपुर: प्रदेश में अन्य सेवाओं से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित चार अधिकारियों के चयन पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि नीतीश शर्मा, अमिता शर्मा, नरेंद्र कुमार मंघानी और नरेश कुमार गोयल सामान्य वर्ग से हैं। उन्हें ही आईएएस बनाया गया, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वगों से किसी को मौका नहीं मिला। जूली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि भाजपा सरकार ने चयन में दलित, पिछड़े, आदिवासी और अल्पसंख्यक समुदायों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सभी वर्गों को अवसर दिए गए थे। डोटासरा ने भी चयन प्रक्रिया को जातिवादी मानसिकता का प्रदर्शन बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और माइनॉरिटी कैटेगरी में कोई भी योग्य अधिकारी नहीं मिला। चयन प्रकिया में हमेशा योग्यता व वरिष्ठता के आधार पर सभी वर्गों को समान अवसर दिया जाता रहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery