Thursday, January, 29,2026

दो IAS बने प्रमुख सचिव, 11 सुपर टाइम स्केल में प्रमोट

जयपुर: नए साल की शुरुआत के साथ ही राजस्थान की अफसरशाही में प्रमोशन की बयार चल पड़ी है। सरकार ने बड़ी संख्या में अधिकारियों को पदोन्नति देने का फैसला किया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार को इससे जुड़े आदेश जारी कर दिए हैं। राज्य में 61 IAS, 40 IPS और 23 IFS अधिकारियों को विभिन्न वेतनमानों और रैंकों में पदोन्नति दी गई है। इनमें सचिवालय से लेकर फील्ड पोस्टिंग तक के वरिष्ठ और युवा अधिकारी शामिल हैं।

IPS और IFS कैडर में भी बदलाव

पुलिस सेवा में 9 IPS अधिकारियों को डीआईजी से आईजी रैंक में पदोन्नत किया गया है। इनमें लवली कटियार, डॉ. प्रीति चंद्रा, राहुल कोटोकी, डॉ. विकास पाठक, डॉ. राहुल जैन, ओमप्रकाश द्वितीय, राजेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद गोयल और कालूराम रावत शामिल हैं। वहीं राशि डोगरा डूडी, ममता गुप्ता, पूजा अवाना, आदर्श सिद्धू, डॉ. किरण कंग सिद्धू, जय यादव, अभिजीत सिंह, शांतनु कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार विश्नोई, विनीत कुमार बंसल और नारायण टोगस को डीआईजी रैंक में पदोन्नत किया गया है। वन सेवा में 23 IFS अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है, जिनमें से 11 अधिकारी वन संरक्षक बनाए गए हैं। इनमें डॉ. कविता सिंह, अजय चित्तौड़ा, अशोक कुमार महरिया, हरि किशन सारस्वत, देवेंद्र प्रताप जागावत, संजय कुमार भादू, रमेश कुमार मालपानी, राजेंद्र कुमार हुड्डा, महेंद्र कुमार शर्मा, सुदर्शन सैनी और मुकेश सैनी शामिल हैं।

के. के. पाठक और नवीन जैन प्रमुख सचिव में प्रमोट

IAS अधिकारियों में नवीन जैन और के. के. पाठक को सचिव से प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। दोनों अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल से एबव सुपर टाइम स्केल में प्रमोट किया गया है। इसके अलावा 11 IAS अधिकारियों को सेलेक्शन स्केल से सुपर टाइम स्केल में पदोन्नति दी गई है। इनमें जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी, प्रकाश राजपुरोहित, इंद्रजीत सिंह, नेहा गिरी, विश्व मोहन शर्मा, कन्हैयालाल स्वामी, नलिनी कठोतिया, राजेंद्र विजय, शक्ति सिंह राठौड़, प्रज्ञा केवलरमानी और महावीर प्रसाद शामिल हैं। इसी तरह 22 IAS अधिकारियों को जूनियर स्केल से सेलेक्शन स्केल में प्रमोट किया गया है। इनमें आशीष गुप्ता, नथमल डिडेल, नम्रता वृष्णि, कानाराम, अंशदीप, आलोक रंजन, निकया गोहाएन, अरविंद पोसवाल, प्रदीप गवांडे, महावीर प्रसाद मीणा, खजान सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा, लक्ष्मी नारायण मंत्री, इकबाल खान, कल्पना अग्रवाल, डॉ. मनीष अरोड़ा, पुष्पा सत्यानी, पुखराज सेन, श्रुति भारद्वाज, अरुण कुमार पुरोहित, मुकुल शर्मा और अजय सिंह राठौड़ शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery