Monday, March, 16,2026

हर आय वर्ग के लिए आधुनिक आवासीय परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू: डॉ. शर्मा

जयपुर: राजस्थान आवासन मंडल की जयपुर, झालावाड़, कोटपूतली व जोधपुर में प्रस्तावित नई आवासीय योजनाओं की प्रगति को लेकर मंडल आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने मंगलवार को मंडल मुख्यालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली।

मंडल आयुक्त डॉ. शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिह्नित शहरों में समाज के विभिन्न आय वर्गों के लिए सुनियोजित, किफायती व उच्च गुणवत्तापूर्ण आवासीय योजनाएं बिना देरी के धरातल पर लाई जाएं। 

डिजिटल सेवाओं के विस्तार के निर्देश

बैठक के दौरान आयुक्त ने विभागीय कार्य प्रणाली में आधुनिक तकनीक के समावेश और ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मंडल की सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाए जाने की कार्य योजना तैयार कर चरणबद्ध रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए सामुदायिक भवनों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके प्रभावी होने से आमजन को पारदर्शी, सुगम और त्वरित सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इसके अतिरिक्त डॉ. शर्मा ने कार्यालय परिसरों की स्वच्छता, फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण व नागरिक-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मंडल सचिव गोपाल सिंह, उप सचिव डॉ. अशोक कुमार, मुख्य अभियंता टी.एस. मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार के.सी. कुमावत सहित अन्य उच्च अधिकारी व अभियंता उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery