Sunday, June, 14,2026

इंदिरा गांधी नगर में 176 एमआईजी-बी फ्लैट्स को मंजूरी

जयपुर: राजधानी जयपुर के इंदिरा गांधी नगर आवासीय क्षेत्र में मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बोर्ड बैठक एवं परियोजना समिति की 176वीं बैठक में इंदिरा गांधी नगर आवासीय योजना के सेक्टर-09 में ग्रुप हाउसिंग के लिए आरक्षित ब्लॉक-ए एवं ब्लॉक-बी के पुनर्गठन के बाद एमआईजी-बी श्रेणी के 176 फ्लैट्स के भवन मानचित्र को अनुमोदन प्रदान किया गया। इससे क्षेत्र में आवासीय सुविधाओं के विस्तार और नियोजित विकास को गति मिलेगी। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आवास विकास एवं आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में उदयपुर की पानेरियों की मादड़ी आवासीय योजना में एलआईजी श्रेणी के 144 फ्लैट्स के निर्माण के लिए 16.91 करोड़ रुपए तथा ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 160 फ्लैट्स के निर्माण के लिए 14.82 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई।

इसके अलावा बाड़मेर-लंगेरा आवासीय योजना, जोधपुर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 80 तथा अल्प आय वर्ग के 120 आवासों के निर्माण कार्य के लिए 14.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति को भी अनुमोदन प्रदान किया गया। वहीं, परियोजना समिति की बैठक में प्रताप नगर, जयपुर के सेक्टर-22 स्थित सामुदायिक केंद्र के संशोधित मानचित्र को मंजूरी दी गई। साथ ही अलवर की एनईबी विस्तार आवासीय योजना के सेक्टर 6 में एमआईजी-1 एवं एलआईजी श्रेणी के कुल 64 फ्लैट्स के नियोजन को भी स्वीकृति दी गई। आवासन आयुक्त अरविंद पोसवाल ने सभी स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery