Monday, March, 09,2026

आईटी सिस्टम और प्रशिक्षण से मजबूत होगी होमगार्ड व्यवस्था : मुख्य सचिव

जयपुर: गृह रक्षा विभाग की वर्तमान स्थिति, उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजना पर रविवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग के आधुनिकीकरण को राज्य सरकार की दीर्घकालीन परिकल्पना 'विकसित राजस्थान @ 2047' के अनुरूप गति देने पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि होमगार्ड स्वयंसेवकों को केवल आरक्षित सहायक बल के रूप में सीमित नहीं रखा जाए। उन्हें एक सक्रिय तकनीकी रक्षक और मुख्य धारा में एकीकृत सहायक बल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन में होमगार्ड की अग्रिम भूमिका को सुदृढ़ करने, जयपुर सहित प्रदेशभर में यातायात प्रबंधन में उनकी संस्थागत और परिचालनात्मक भागीदारी बढ़ाने और नवीनतम तकनीकों के अनुरूप उनके प्रशिक्षण और क्षमता सर्वंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने विभाग की आईटी और सरंचना सुदृढ़ करने और एचडीएमएस प्रणाली की कार्यात्मक क्षमताओं का विस्तार करने पर बल देते हुए कहा कि इससे स्वयंसेवकों के नियोजन, प्रशिक्षण और सेवा प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता तय होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार गृह रक्षा दल राज्य की सुरक्षा व्यवस्था में विश्वसनीय, सक्रिय और तकनीकी सक्षम सहायक बल के रूप में अधिक सुदृढ़ भूमिका निभा सकेगा। बैठक में विभागीय केडर रिव्यू, स्वयंसेवकों को देय शीतकालीन वर्दी वितरण प्रणाली में विद्यमान विसंगतियों का समाधान और आईटी सेल की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण विषयों की प्रगति पर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त किया गया। मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि इन विषयों पर आगामी तीन माह के भीतर पुनः समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी और लंबित प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत, महानिदेशक गृह रक्षा मालिनी अग्रवाल, संयुक्त शासन सचिव गृह (ग्रुप-7) सोविला माथुर, निदेशालय अधिकारी सहित समस्त जिलों के गृह रक्षा कमांडेंट उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery