Saturday, February, 28,2026

महाराजा-महारानी कॉलेज की जमीन फिर से विवि के नाम होगी

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार को उच्च शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि महाराजा कॉलेज और महारानी कॉलेज की जमीन से जुड़े मसले का समाधान किया जा रहा है और जमीन को पुनः कॉलेजों के नाम करने की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। साथ ही कोटा यूनिवर्सिटी का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर करने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाने की घोषणा भी की। उच्च शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सरकार ने पिछले पांच वर्षों में विश्वविद्यालयों की गड़बड़ियों की जांच कराई, जो पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में नहीं हुई। फर्जी डिग्री प्रकरण में OPJS यूनिवर्सिटी में प्रशासक लगाया गया तथा एसओजी से जांच कराई गई, जबकि 10 निजी विश्वविद्यालयों की जांच जारी है। मंत्री ने कहा कि दो वर्षों में 71 नए कॉलेज, 25 कन्या कॉलेज और 9 कृषि कॉलेज खोले गए। जवाब के दौरान टीका-टिप्पणी पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने विधायक को फटकार लगाई।

विधायक सराफ ने उठाया था मुद्दा

विधानसभा में जनजाति क्षेत्रीय विकास, उच्च शिक्षा और वन एवं पर्यावरण विभाग से जुड़ी अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान सदन में तीखी नोकझोंक और हंगामा देखने को मिला। बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने जयपुर के महाराजा कॉलेज और महारानी कॉलेज की जमीन का नामांतरण जयपुर विकास प्राधिकरण और जयपुर नगर निगम के नाम किए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई। दोनों कॉलेज राजस्थान विश्वविद्यालय के अभिन्न अंग हैं और राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार यह भूमि किशनपोल तहसील में दर्ज है। सराफ ने आरोप लगाया कि 48 बीघा (महाराजा कॉलेज) और 29 बीघा (महारानी कॉलेज) भूमि का ट्रांसफर गैरकानूनी है, जिससे यूजीसी अनुदान और नए पाठ्यक्रमों पर असर पड़ेगा।

एनीमिया की स्क्रीनिंग कराई

जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अनुदान मांगों पर जवाब देते हुए कहा कि जनजाति वर्ग में एनीमिया वंशानुगत रूप से अधिक पाया जाता है, जिसकी व्यापक स्क्रीनिंग कराई गई है ताकि आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रह सके। उदयपुर में इसके लिए विशेष सेल और टोल फ्री नंबर भी शुरू किया गया है। 'शोध माटी' मुख्यमंत्री की सोच का हिस्सा है। उन्होंने आदिवासी परंपराओं को सनातन संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि आदिवासी अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery