Monday, March, 16,2026

2046 तक देश में बच्चों से ज्यादा होगी बुजुर्गों की संख्याः हाई कोर्ट

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने प्रदेश में संचालित वृद्धाश्रमों की बदहाल स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर सामाजिक चेतावनी करार दिया है। लोक उत्थान संस्थान की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि वृद्धाश्रम केवल औपचारिक अस्तित्व तक सीमित नहीं हो सकते, बल्कि बुजुर्गों को सम्मान, सुरक्षा, चिकित्सा मिलनी चाहिए। जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी और संगीता शर्मा की खंडपीठ ने कहा कि वर्ष 2022 में बुजुगों की आबादी 10.5% थी, जो 2050 तक बढ़कर 20% तक पहुंच सकती है। कोर्ट ने चेताया कि वर्ष 2046 तक देश में बच्चों की तुलना में बुजुर्गों की संख्या अधिक हो जाएगी।

15 फरवरी तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करें

हाई कोर्ट ने राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिए कि वे प्रदेशभर में संचालित वृद्धाश्रमों का निरीक्षण कर 15 फरवरी तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करें। कोर्ट ने टिप्पणी की कि भारतीय सभ्यता में बुजुर्गों को ईश्वर तुल्य माना गया है, लेकिन बदलते सामाजिक ढांचे, संयुक्त परिवारों के विघटन और शहरीकरण के चलते आज वही बुजुर्ग उपेक्षा और असहायता का शिकार हो रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery