Monday, March, 16,2026

हाई कोर्ट ने कुलगुरु की बर्खास्तगी बरकरार रखी

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के कुलपति प्रोफेसर रमेश चंद्र की बर्खास्तगी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर राज्यपाल (कुलाधिपति) के आदेश को वैध ठहराया है।

जयपुर पीठ के जस्टिस आनंद शर्मा की एकलपीठ ने कहा कि विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 11-ए के तहत कुलाधिपति को कुलपति को पद से हटाने का अधिकार है और इस मामले में विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाई गई। अदालत ने माना कि 28 मार्च 2025 के निलंबन आदेश तथा 11 नवंबर 2025 के बर्खास्तगी आदेश जांच समिति की रिपोर्ट और सुनवाई का अवसर देने के बाद जारी किए गए। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि न्यायिक समीक्षा केवल प्रक्रिया की वैधता तक सीमित है। राज्य सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों का हवाला दिया, जबकि याचिकाकर्ता ने कार्रवाई को मनमाना बताया। अदालत ने हस्तक्षेप से इनकार किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery