Tuesday, August, 12,2025

हर कटे पेड़ के बदले दस पौधे लगाने का दिया आदेश

जयपुर: शहर में सौंदर्याकरण और सड़कों के विस्तार के नाम पर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर राजस्थान हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि हर एक कटे हुए पेड़ के बदले कम से कम 10 नए पौधे लगाए जाएं। यह निर्देश अदालत ने भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ और ऑक्सीजन युक्त वातावरण देने के उद्देश्य से दिया है। यह आदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अनूप कुमार ढंढ की एकलपीठ ने ज्ञानचंद सोनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। मामले में सड़कों के विस्तार के चलते पेड़ों की कटाई और भूमि अधिग्रहण से जुड़ी आपत्तियों को लेकर कई याचिकाएं दायर की गई थीं। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि 15 दिनों के भीतर एक समिति का गठन किया जाए, जो याचिकाकर्ताओं की आपत्तियों और दस्तावेजों की जांच करेगी। सभी याचिकाकर्ताओं को समिति के समक्ष अपनी बात रखने का अधिकार दिया जाए, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery