Tuesday, November, 25,2025

कोर्ट ने किया कृषि विवि के कुलपति का निलंबन रद्द

जयपुर: हाई कोर्ट ने श्रीकर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के कुलपति डॉ. बलराज सिंह के निलंबन आदेश को रद्द कर दिया है। जस्टिस अशोक जैन की एकल पीठ ने यह आदेश डॉ. सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें रिटायरमेंट से महज 8 दिन पहले 7 अक्टूबर को निलंबित कर दिया था, जबकि उनका कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो रहा था। याचिकाकर्ता ने दलील दी कि उन्हें सुनवाई का मौका नहीं दिया गया और यह कदम सिर्फ उन्हें पुनर्नियुक्ति से रोकने के उद्देश्य से उठाया गया। अधिवक्ता सुनील समदड़िया ने बताया कि डॉ. सिंह नए कुलपति चयन प्रक्रिया में भी शामिल थे और चयन समिति की सूची में नामित थे। डॉ. सिंह के निलंबन आदेश में राज्य सरकार से परामर्श का उल्लेख नहीं किया गया। राजभवन ने तर्क दिया कि वीसी ने कार्यकाल के अंतिम तीन महीनों में नीतिगत निर्णय लिए, कर्मचारियों के तबादले और बर्खास्तगी जैसे फैसले किए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery