Thursday, January, 29,2026

'कैदी भी इसान है, जेलो में गरिमापूर्ण जीवन उनका संवैधानिक अधिकार'

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य की जेलों में कैदियों के बुनियादी मानवाधिकारों-पीने व कपड़े धोने के लिए पर्याप्त पानी, स्वच्छता, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत गरिमा को गंभीर रूप से अपर्याप्त करार दिया है। जस्टिस अनूप कुमार ढंड ने अपने रिपोर्टेबल फैसले में स्पष्ट किया कि कैदी भी इंसान हैं और संविधान उन्हें गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार देता है। हाई कोर्ट ने कहा कि जेलों का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि अपराधियों को सुधार कर समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करना है। यदि जेलों में अमानवीय परिस्थितियां होंगी तो सुधार और पुनर्वास की अवधारणा अर्थहीन हो जाती है। स्वतंत्रता के बाद भारत ने औपनिवेशिक दंडात्मक व्यवस्था से हटकर सुधारात्मक और पुनर्वासात्मक दृष्टिकोण अपनाया, लेकिन व्यवहार में आज भी कैदियों को पीने के पानी, कपड़े धोने के पर्याप्त संसाधनों और स्वच्छता के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

कोर्ट ने कहा कि महिला कैदियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, पर्याप्त पानी, सुरक्षित शौचालय और गोपनीयता मिलना अनिवार्य है। किशोर बंदियों की आवश्यकताएं भी अलग और विशेष हैं। कैदियों की समस्याएं अक्सर अनसुनी रह जाती हैं, क्योंकि उन्हें अपराधी मानकर समाज और प्रशासन हाशिये पर धकेल देता है।

संवैधानिक अधिकार और सख्त निर्देश

हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया कि जेलों में पानी और स्वच्छता के लिए तत्काल नीति और प्रभावी तंत्र तैयार किया जाए। प्रत्येक जिले में शिकायत निवारण समिति का गठन कर कैदियों की शिकायतों के निस्तारण को सुनिश्चित किया जाएगा। जेलों में सूचना पट्ट लगाए जाएंगे, जिन पर कैदियों को लिखित शिकायत करने के अधिकार की जानकारी दी जाएगी। कोर्ट ने राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव को आदेशों की पालना की निगरानी करने और इसकी रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही, गृह मंत्रालय, भारत सरकार को भी पक्षकार बनाया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery