Friday, April, 18,2025

राजस्थान हाईकोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश

जयपुर : राजस्थान हाई कोर्ट को नए साल की शुरुआत में तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा करीब एक महीने पहले तीन न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की गई थी, जिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को अपनी स्वीकृति दे दी है। नए नियुक्त न्यायाधीशों में जोधपुर मेट्रो डीजे चंद्रशेखर शर्मा, रजिस्ट्रार जनरल प्रमिल कुमार माथुर और जयपुर मेट्रो सैकण्ड डीजे चंद्रप्रकाश श्रीमाली शामिल हैं। ये तीनों 1992 बैच के न्यायिक अधिकारी हैं। अब तीनों न्यायिक अधिकारियों को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अनुमति के बाद मुख्य न्यायाधीश एमएम श्रीवास्तव जोधपुर हाई कोर्ट में शपथ दिलाएंगे। हाई कोर्ट में स्वीकृत जजों की संख्या 50 है, लेकिन वर्तमान में केवल 31 जज कार्यरत हैं। इन तीन नए न्यायाधीशों की शपथ ग्रहण के बाद यह संख्या 34 हो जाएगी।

विधानसभा सचिव भी रह चुके हैं माथुर

नवनियुक्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रमिल कुमार माथुर राजस्थान में कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल का जिम्मा संभाल रहे माथुर राजस्थान विधानसभा में दो साल तक सचिव भी रह चुके हैं। वे राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में सदस्य सचिव और बीकानेर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश भी रहे। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery