Thursday, April, 30,2026

50 साल पुराने भूमि अधिग्रहण मामले में JDA की अपील स्वीकार

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर खंडपीठ ने जवाहर सर्किल क्षेत्र में स्थित लगभग दो हजार करोड़ रुपए मूल्य की भूमि से जुड़े करीब 50 साल पुराने भूमि अधिग्रहण मामले में जेडीए को बड़ी राहत प्रदान की है। अदालत ने 7 मार्च 2026 को एकलपीठ द्वारा पारित आदेश को रद्द करते हुए JDA की अपील स्वीकार कर ली। खंडपीठ में जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस अशोक कुमार जैन ने सुनवाई के दौरान कहा कि यह मामला पूर्व में कई बार अदालत के समक्ष आ चुका है और हर बार याचिकाकर्ता असफल रहे हैं। अदालत ने माना कि संबंधित भूमि का मुआवजा जमा किया जा चुका है तथा कब्जा भी लिया जा चुका है, इसलिए अब अधिग्रहण प्रक्रिया को दोबारा चुनौती नहीं दी जा सकती। अदालत ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि यदि भूमि का कब्जा लिया जा चुका है या मुआवजा दे दिया गया है, तो अधिग्रहण को निरस्त नहीं माना जा सकता।

खंडपीठ ने बार-बार की जा रही मुकदमेबाजी को कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग बताते हुए कहा कि इस प्रकार की याचिकाएं न्यायिक व्यवस्था पर अनावश्यक बोझ डालती हैं। इससे पहले 7 मार्च 2026 को हाई कोर्ट की एकलपीठ ने भूमि मालिकों को अधिग्रहित भूमि के बदले 25 प्रतिशत विकसित भूमि आवंटित करने के आदेश दिए थे, जिसमें 20 प्रतिशत आवासीय और 5 प्रतिशत व्यावसायिक भूमि शामिल थी। जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता अमित कुड़ी और धर्माराम ने पैरवी की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery