Tuesday, July, 28,2026

दो दिन जयपुर में बैठेगी हाई कोर्ट की पूर्ण पीठ, 39 जज करेंगे सुनवाई

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा सहित हाई कोर्ट के सभी 39 न्यायाधीश 31 जुलाई और 1 अगस्त को जयपुर पीठ में विभिन्न मामलों की सुनवाई करेंगे। इस वर्ष यह दूसरा अवसर होगा, जब हाई कोर्ट के सभी न्यायाधीश एक साथ जयपुर पीठ में न्यायिक कार्य संपादित करेंगे। पहले अप्रैल में भी सभी 39 न्यायाधीश जयपुर पीठ में मुकदमों की सुनवाई कर चुके हैं।

31 जुलाई से 2 अगस्त तक जयपुर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन के मद्देनजर सभी न्यायाधीश जयपुर में मौजूद रहेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे। इस दौरान न्यायिक प्रक्रिया के साथ-साथ वैकल्पिक विवाद समाधान और मध्यस्थता व्यवस्था को बढ़ावा देने पर भी विशेष चर्चा होगी।

52 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन

राजधानी जयपुर 31 जुलाई से 2 अगस्त तक अंतरराष्ट्रीय शांति, मध्यस्थता और कानून के शासन पर वैश्विक विमर्श का प्रमुख केंद्र बनेगा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का विषय 'पीस मीडिएशन एंड द रूल ऑफ लॉ' रखा गया है। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव हरिओम शर्मा अत्री ने बताया कि यह सम्मेलन विधिक जगत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि साबित होगा। सम्मेलन का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 52 देशों के देश-विदेश के वरिष्ठ न्यायविद, विधि विशेषज्ञ और मध्यस्थता क्षेत्र के विशेषज्ञ इस आयोजन में भाग लेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery