Sunday, September, 13,2026

न गारंटर, ना जमानतदार सरपंच पत्नी की गलती की सजा पति को क्यों?

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने अहम फैसला देते हुए कहा है कि पत्नी के सरपंच रहते हुए किसी काम में सरकारी बकाया या गड़बड़ी सामने आने पर सिर्फ पति होने के कारण उसकी जिम्मेदारी पति पर नहीं डाली जा सकती। जस्टिस अनूप कुमार ढंड की एकलपीठ ने रामलक्ष्मण मीणा की याचिका मंजूर करते हुए संबंधित विभाग को उन्हें तुरंत नो-ड्यूज / नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिए, ताकि वे आगामी पंचायत चुनाव लड़ सकें। मामला बूंदी जिले की ग्राम पंचायत फलेण्डा का है। याचिकाकर्ता रामलक्ष्मण मीणा की पत्नी लक्ष्मी बाई वर्ष 1995 से 2000 तक सरपंच थीं। उनके कार्यकाल में हुए एक काम को लेकर जांच के बाद सरकारी राशि की रिकवरी तय की गई। राशि जमा नहीं होने पर विभाग ने संपत्ति कुर्क और नीलामी की कार्रवाई शुरू की थी। इसके खिलाफ लक्ष्मी बाई ने 2009 में हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। संपत्ति की नीलामी पर 16 सितंबर, 2009 को रोक लगा दी गई थी और मामला लंबित है। रामलक्ष्मण आगामी पंचायत चुनाव में फलेण्डा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने नो-ड्यूज सर्टिफिकेट मांगा, लेकिन विभाग ने पत्नी के नाम बकाया होने का हवाला देकर प्रमाण पत्र देने से इनकार कर दिया। रामलक्ष्मण ने कहा कि बकाया से उनका कोई संबंध नहीं है और वे न जमानतदार हैं, ना गारंटर।

जांच में भूमिका साबित हो तो कार्रवाई संभव

 हाई कोर्ट ने कहा कि सरकारी रकम की रिकवरी संबंधित व्यक्ति से ही की जानी चाहिए। सिर्फ पारिवारिक रिश्ते के आधार पर पति या परिवार के किसी अन्य सदस्य से वसूली नहीं की जा सकती। पंचायत अधिनियम-1994 और नियम-1996 में भी ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पति-पत्नी की जिम्मेदारियां अलग-अलग हैं। यदि जांच में पति की भी गड़बड़ी में भूमिका साबित होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है, लेकिन केवल पति होने के आधार पर पत्नी की गलती की जिम्मेदारी नहीं थोपी जा सकती। कोर्ट ने रामलक्ष्मण को तुरंत नो-ड्यूज प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery