Friday, June, 05,2026

आसाराम को मिलती रहें चिकित्सा सुविधाएं

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराते रहने के निर्देश जेल प्रशासन को दिए हैं। अदालत ने कहा कि उनकी उम्र और स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए इलाज में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। आसाराम की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि उन्हें नियमित चिकित्सा सुविधा और जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। अदालत ने यह भी कहा कि यदि उनकी तबीयत अधिक बिगड़ती है या जोधपुर केंद्रीय कारागार में पर्याप्त इलाज संभव नहीं है, तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की जाए। याचिका में कहा गया था कि आसाराम कई उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित हैं और उन्हें विशेष चिकित्सा देखभाल, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा आवश्यक सुविधाओं की जरूरत है। अदालत ने पूर्व के आदेशों और उपलब्ध मेडिकल रिकॉर्ड का अवलोकन करने के बाद पहले से उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं को जारी रखने के निर्देश दिए।

लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे आसाराम

आसाराम की ओर से अधिवक्ता आर.एस. सलूजा और यशपाल राजपुरोहित ने अदालत को बताया कि वह लंबे समय से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता है। अदालत ने कहा कि जेल प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह बंदियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करे और समय पर चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराए। हाई कोर्ट ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, उपयुक्त आहार व्यवस्था और
अन्य आवश्यक सुविधाएं बिना किसी रुकावट के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि चिकित्सा जरूरतों को लेकर त्वरित निर्णय लिए जाएं ताकि किसी प्रकार की जटिलता न उत्पन्न हो। उल्लेखनीय है कि 86 वर्षीय आसाराम बढती उम्र और विभिन्न बीमारियों का हवाला देते हुए लगातार जमानत की मांग करते रहे हैं। जनवरी 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों के साथ अंतरिम चिकित्सा जमानत भी प्रदान की थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery