Friday, September, 26,2025

हाई कोर्ट ने रद्द की एसआई भर्ती 2021

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट ने गुरुवार को बहुचर्चित सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2021 को पेपर लीक और गंभीर अनियमितताओं के चलते रद्द कर दिया। जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ ने 202 पृष्ठों के आदेश में पूरी भर्ती को 'सिस्टमैटिक करप्शन' का उदाहरण बताते हुए कहा कि अगर इस प्रक्रिया को जारी रखा गया तो भविष्य की भर्तियों में उम्मीदवारों का भरोसा टूट जाएगा।

कोर्ट ने मामले को चीफ जस्टिस को रेफर करते हुए RPSC और राज्य सरकार को नई भर्ती में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। RPSC ने फरवरी 2021 में 859 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया था और परीक्षा सितंबर 2021 में हुई। परीक्षा से पहले और बाद में पाली, बीकानेर, जयपुर, अलवर, भीलवाड़ा और डूंगरपुर में पेपर लीक और डमी कैंडिडेट्स के मामले दर्ज हुए। जांच में सामने आया कि लाखों रुपए में पेपर बेचे गए और कई कोचिंग सेंटर व अधिकारी इसमें शामिल थे। कोर्ट ने कहा कि पेपर छपने से पहले ही लीक हो गया था और RPSC के पूर्व चेयरमैन समेत छह सदस्यों की संलिप्तता सामने आई है। फैसले में लिखा गया, 'घर के भेदियों ने ही लंका को ढहा दिया।'

घर के भेदियों ने ही लंका को ढहा दिया अदालत के निर्देश

  • SI भर्ती 2021 और चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां निरस्त।
  • 2025 की नई भर्ती में पूर्व के 859 पद भी जोड़े जाएं।
  • नियुक्त अभ्यर्थियों से रिकवरी की कार्रवाई हो।
  • भविष्य की परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।
  • याचिकाकर्ताओं को नई भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जाए।

गड़बड़ियों का रिकॉर्ड

जांच रिपोटों में सामने आया कि पाली और बीकानेर में पेपर 15 लाख रुपए में बेचे गए, जबकि हिंदी पेपर अलग से 2 लाख में लीक हुआ। अलवर में एक अभ्यर्थी ने ओएमआर शीट सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। जयपुर और अन्य जिलों में डमी कैडिडेट्स पकड़े गए। वहीं, एक सरकारी शिक्षक के घर से 12 लाख रुपए नकद बरामद हुए।

हाई कोर्ट का रुख

कोर्ट ने माना कि सही और गलत की छंटनी अब संभव नहीं है। आदेश में कहा कि 'अगर पेपर लीक के जरिए एक भी व्यक्ति थानेदार बनता है तो यह न्याय व्यवस्था के लिए खतरा होगा।' अदालत ने कहा कि कई उम्मीदवार ईमानदार थे, लेकिन पूरी प्रक्रिया की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। वहीं, चयनित अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने परीक्षा ईमानदारी से पास की है और कुछ लोगों की गड़बड़ी का खामियाजा पूरे बैच को नहीं भुगतना चाहिए।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery