Saturday, December, 27,2025

बार चुनाव में महासंग्राम आज

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के 42वें वार्षिक चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा। कुल 5 हजार 323 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार 100 से अधिक महिला अधिवक्ता चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के 42वें वार्षिक चुनाव के लिए अलग-अलग पदों पर कुल 73 नामांकन हुए हैं। मतदान से एक दिन पहले तक कोर्ट परिसर में चुनावी सरगर्मी चरम पर रही।

राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मुकाबला छह दिग्गजों के बीच है, जिनमें निर्वतमान अध्यक्ष महेंद्र शांडिल्य, अंशुमान सक्सेना, संगीता शर्मा, राजीव सोगरवाल, इंद्रेश शर्मा और रामरूप मीणा शामिल हैं। महासचिव पद के लिए कुल चार प्रत्याशी दीपेश शर्मा, प्रमिला शर्मा, अशोक यादव और कैलाशचंद्र पंचोली मैदान में हैं।

दो उपाध्यक्ष पदों के लिए मनोज दीक्षित, श्वेता पारीक, अनुराग कलवटिया, टेकचंद शर्मा, सुनील शर्मा और शालिनी शेरोन चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त सचिव पद पर सुनील त्यागी, संदीप माथुर, दिलीप सिंह सिनसिनवार, नवदीप सिंह, सुधीर यादव, परेश चौधरी, रघुनंदन शर्मा, खुर्शीद अहमद खान, हिमांशी मीणा, गजेंद्र सिंह शेखावत और मोहम्मद जुबैर दावेदारी कर रहे हैं। सोशल सचिव पद के तीन दावेदार उपासना आर्या, निधि सुवालका और डॉ. नितिका भार्गव हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए आयुष कुमार कटारा, गौरव शर्मा, प्रीति शर्मा, अंकित कृष्णन, चित्रालेखा और सचिन कुमार मैदान में उतरे हैं। पुस्तकालय सचिव पद पर बॉबी दत्ता और किशन कुमार शर्मा तथा पुस्तकालय सह-सचिव पद पर शिवात्मा कुमार टाक और प्रज्ञा पांडे आमने-सामने हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 20 अधिवक्ताओं ने नामांकन भरा है। सभी उम्मीदवार लंबे समय से बार में सक्रिय हैं, जिससे मुकाबला रोचक हो गया है।

डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के चुनाव भी आज

वहीं कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के चुनाव गुरुवार को होंगे। कुल 40 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह राजावत और संदीप शर्मा, महासचिव पद पर मनोज वर्मा और गजेंद्र सिंह शेखावत आमने-सामने हैं।

उपाध्यक्ष पद के पांच दावेदार रामकुमार जाट, संतोष कुमार शर्मा, दिलीप सिंह, प्रियंका गौड़ और कृष्णवीर यादव हैं। संयुक्त सचिव पद पर नम्रता शर्मा, तोसिफ अहमद और अर्चना शर्मा चुनाव लड़ रही हैं। कोषाध्यक्ष पद पर तीन, उप-कोषाध्यक्ष पर तीन, संगठन सचिव पर दो, लाइब्रेरी सचिव पर तीन, उप-लाइब्रेरी सचिव पर दो और कार्यकारिणी सदस्य पद पर 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कुल 1655 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं दी बार एसोसिएशन, जयपुर के चुनाव शुक्रवार को होंगे। अलग-अलग पदों के लिए कुल 66 उम्मीदवार मैदान में हैं।

फैमिली कोर्ट बार की कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, शेखावत दूसरी बार बने अध्यक्ष

फैमिली कोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर की संपूर्ण कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। जयपुर की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया गया। एसोसिएशन की चुनाव संचालन समिति ने अध्यक्ष पद पर एडवोकेट डी.एस. शेखावत और महासचिव पद पर एडवोकेट पंकज अरोड़ा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया है। एडवोकेट डी. एस. शेखावत वर्ष 2023-24 में भी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं और यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। नई कार्यकारिणी में नईमुद्दीन आंकिल और विष्णु कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, जितेंद्र शर्मा संयुक्त सचिव, कुलदीप शर्मा कोषाध्यक्ष, रामनिवास सैनी पुस्तकालय सचिव और रजनी शर्मा को सांस्कृतिक सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के 8 पदों पर एडवोकेट सुजाता वर्मा, विजेता यादव, पूनम जैन, मीना अग्रवाल और अशोक कुमार निर्विरोध चुने गए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery