Saturday, September, 27,2025

राजस्थान हाईकोर्ट: 7 नए जजों की नियुक्ति

जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट में सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ अब यहां कुल जजों की संख्या 43 हो गई है। विधि एवं न्याय विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। इनमें छह नियुक्तियां अधिवक्ता कोटे से और एक न्यायिक सेवा से की गई हैं। अधिवक्ता कोटे से संदीप तनेजा, बलजिंदर सिंह, बिपिन गुप्ता, संजीत पुरोहित, रवि चिरानिया और अनुरूप सिंघी को नियुक्त किया गया है, जबकि संगीता शर्मा को न्यायिक अधिकारी कोटे से जज बनाया गया है। संदीप तनेजा को स्थायी न्यायाधीश जबकि शेष छह को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। संदीप तनेजा वर्तमान में राज्य सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता हैं। संगीता शर्मा फिलहाल अजमेर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश हैं। इन नियुक्तियों से हाईकोर्ट में लंबित लगभग 6.60 लाख मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है। हाईकोर्ट में स्वीकृत जजों की संख्या 50 है और वर्ष 2025 में अब तक 15 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति हो चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery