Saturday, April, 18,2026

तप रहे जयपुर-जैसलमेर, हनुमानगढ़ व चूरू में बारिश-ओले

जयपुर: राजस्थान में गर्मी लगातार अपने तेवर दिखा रही है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतमा तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तेज धूप और लू के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और लोगों की दिनचर्या में बड़ा बदलावा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान पश्चिमी जिलों में दर्ज किया गया। बाड़मेर में पारा 42.9 डिग्री के आसपास बना रहा, जबकि जैसलमेर और बीकानेर में भी तापमान 42 डिग्री के करीब रिकॉर्ड किया गया।

हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। हनुमानगढ़ के नोहर और चूरू के राजगढ़ क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और कई जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। दिनभर की तपती गर्मी के बाद इस बदलाव से लोगों को राहत मिली, लेकिन किसानों के लिए चिंता बढ़ गई है। ओलों से खेतों में खड़ी फसलों और खुले में रखे अनाज को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

वहीं पूर्वी राजस्थान में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई गई है। चूरू, श्रीगंगानगर, कोटपूतली, हनुमानगढ़, सीकर, अलवर जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

दिन में सन्नाटा, शाम को राहत

राजधानी जयपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान करीब 39° डिग्री और न्यूनतम 26° डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर आवाजाही कम रही और दोपहर के समय बाजारों व मुख्य मार्गों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। हालांकि शाम के समय आंशिक बादल छाने और हल्की हवा चलने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर में अगले 24 घंटों के दौरान भी हल्के बादल और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना बनी रह सकती है, जिससे अस्थायी राहत मिल सकती है। तेज गर्मी के चलते लोगों की दिनचर्या में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। अब लोग सुबह जल्दी अपने काम निपटाने के लिए घरों से निकल रहे हैं, जबकि दोपहर के समय घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। बाजारों में भीड़ सुबह और शाम को अधिक नजर आ रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery