Monday, April, 27,2026

तीखे होने लगे गर्मी के तेवर, जयपुर का पारा 40° के पार

जयपुर: प्रदेश में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है और आने वाले दिनों में इसके और तीखा होने के संकेत हैं। राजधानी जयपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में लू का असर तेज रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी हिस्सों में भी गर्मी
लगातार बढ़ रही है। जयपुर, जोधपुर और कोटा जैसे बड़े शहरों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है, जिससे गर्मी और ज्यादा तीखी महसूस होगी। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण मिट्टी में नमी बनी हुई है। अब तेज धूप के चलते यह नमी बाहर आ रही है, जिससे प्रदेश में 50 से 60% तक आर्द्रता बनी हुई है। इसी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में सबसे गर्म रहा श्रीगंगानगर, पारा @43.7 डिग्री सेल्सियस

प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बुधवार रात 9 बजे की रिपोर्ट के आधार पर श्रीगंगानगर में 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर जैसे जिलों में भी पारा 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के जिलों में अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी राजस्थान में भी तापमान में लगातार बढोतरी देखने को मिल रही है। जयपुर, जोधपुर और कोटा में भी पारा तेजी से चढ़ रहा है, जिससे आमजन को गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही।

26 अप्रैल को मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के अनुसार 26 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। यदि बारिश होती है तो कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, तब तक प्रदेश में गर्मी के तेवर बने रहने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery