Friday, June, 27,2025

भीषण गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड... जयपुर का पारा @ 45 डिग्री के पार

जयपुर: प्रदेश में गर्मी ने एक बार फिर अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर में गुरुवार को 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ यह राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। गर्मी का असर कोटा और चूरू में भी देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 13 जून को बीकानेर संभाग में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अलवर, भरतपुर, धौलपुर समेत कई जिलों में लू के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर में पिछले एक सप्ताह में तापमान में 14.2 डिग्री सेल्सियस की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनूं, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य में फिलहाल लू की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक अत्यधिक आवश्यकता ना होने पर घर से बाहर निकलने से बचें।

कोटा में भी गर्मी ने किया हाल-बेहाल

श्रीगंगानगर के बाद कोटा में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री, चूरू में 46.2, चित्तौड़गढ़ में 45.9, अलवर में 45.4, बीकानेर और जयपुर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री रहा। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी और बाडमेर में तापमान 44 से 45 डिग्री के आसपास रहा। वहीं, पूर्वी जिलों जैसे भरतपुर, दौसा, धौलपुर और करौली में भी अत्यधिक गर्मी की सूचनाएं हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कुछ जिलों को छोड़कर बाकी सभी जिलों में तापमान 43 से 50 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है।

कोटा और उदयपुर संभाग में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से कोटा और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 14 और 15 जून से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई है। 15 जून से एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के 25 जिलों में आंधी और बारिश हो सकती है। इससे तेज गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery