Thursday, June, 26,2025

गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, श्रीगंगानगर @ 49.4° आज से प्री-मानसून बारिश

जयपुर: राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में भीषण गर्मी के बाद कोटा, उदयपुर और भरतपुर के कुछ हिस्सों में तेज आंधी व बारिश देखने को मिली, जबकि, जयपुर में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को आंशिक राहत मिली। इस बीच राहत की बात है कि शनिवार से प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू होगा। बारिश कोटा और उदयपुर संभाग से शुरू होकर धीरे धीरे जयपुर और भरतपुर संभाग तक पहुंचेगी। दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है व बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय हैं। आगामी दिनों में मानसून के पूर्वी व मध्य भारत के भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मानसून महाराष्ट्र में मुंबई, अहमदनगर और पूर्वोत्तर भारत में सिलीगुड़ी के आसपास अटका हुआ है। प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून तक होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery