Monday, March, 16,2026

मार्च में मई जैसी तपिश... बाड़मेर @ 38.8 डिग्री

जयपुर: प्रदेश में मार्च की शुरुआत के पाथ ही गर्मी ने मई जैसे तीखे नेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पश्चिमी राजस्थान में लू के थपेड़े महसूस होने लगे हैं और दो दर्जन ये अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। होली के दूसरे दिन बुधवार को राज्य में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 38.8 डिग्री पेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक रहा। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 9 डिग्री ज्यादा है। जैसलमेर में 37.8 डिग्री (सामान्य से 7.3 अधिक), जोधपुर में 37.6 डिग्री (6.2 अधिक) और बीकानेर में 37 डिग्री (7 अधिक) तापमान रिकॉर्ड किया गया। फलोदी में 37.4, चित्तौड़गढ़ में 36.2, चूरू में 36.5, लूणकरणसर में 36.1 और पाली में 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अधिकांश जिलों में पारा सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है।

जयपुर सहित कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है। पिलानी में दिन का तापमान सामान्य से 8.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दिन के साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री (सामान्य से 6.7 अधिक) और फलोदी में 22.6 डिग्री (9 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। जैसलमेर में 20.5, जयपुर और बीकानेर में 20.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

शेखावाटी में दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर

शेखावाटी क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का पारा 35.5 डिग्री तक पहुंचा। करौली में रात 11.4 और दिन 35.1 डिग्री, सीकर में रात 12.5 और दिन 34 डिग्री तथा दौसा में रात का 12 और दिन का 35.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 4 मार्च को पाली में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery