Monday, April, 27,2026

7 जिले बने हॉटस्पॉट बाड़मेर @44.1°C

जयपुर: प्रदेश में भीषण गर्मी ने एक बार फिर अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के सात जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि बाड़मेर में शुक्रवार को तापमान 44.1C रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं, जहां अधिकतम तापमान करीब 41.8C दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आमजन का जीवन प्रभावित कर दिया है। जिला प्रशासन ने कई क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया है। श्रीगंगानगर में गुरुवार को पारा 44.5C दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक रहा। पश्चिमी राजस्थान के जिलों बीकानेर, जैसलमेर और चूरू में लू का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जैसलमेर में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जा रही हैं।

हालांकि, राहत के संकेत भी मिले हैं। झुंझुनूं, सीकर, नागौर, बीकानेर और चूरू में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे अस्थायी राहत मिल सकती है। इसके अलावा, बढ़ती गर्मी को देखते हुए जयपुर में मनरेगा श्रमिकों के कार्य समय में बदलाव किया गया है। 2 मई से कार्य सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा, जिसमें 11 से 12 बजे तक विश्राम रखा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery