Tuesday, April, 28,2026

जैसलमेर @46.4 डिग्री बीकानेर-गंगानगर में बारिश-ओले

जयपुर: प्रदेश में सोमवार को भीषण गर्मी का असर बरकरार रहा और कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। पिलानी, कोटा, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, फलोदी, बीकानेर और चूरू में पारा 45 डिग्री से अधिक पहुंच गया। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे ऊंचा स्तर रहा, वहीं बाड़मेर में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। राजधानी जयपुर में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहा और अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के बीच बीकानेर और गंगानगर के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली। यहां बारिश हुई और कुछ स्थानों पर चने के आकार के ओले भी गिरे, जिससे तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई। दिनभर तेज धूप और लू जैसे हालात बने रहे, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी गर्मी का प्रभाव पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, हालांकि आने वाले दिनों में कुछ राहत की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery