Tuesday, March, 10,2026

पिलानी और बाड़मेर में पारा 40 पार

जयपुर: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है और कई जिलों में लू (हीटवेव) चलने की स्थिति बन गई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने पश्चिमी और दक्षिणी राजस्थान के कुछ जिलों में मंगलवार से हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा जिलों के साथ ही पूर्वी राजस्थान के डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झुंझुनू में आने वाले दिनों में ऊष्ण लहर चलने की प्रबल संभावना जताई गई है। सोमवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान पिलानी में दर्ज किया गया, जहां पारा 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह सामान्य से करीब 10.8 डिग्री अधिक है। इसके अलावा बाड़मेर में भी तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। बीकानेर में 39.4 डिग्री, जैसलमेर में 39.2 डिग्री और चूरू सहित कई शहरों में तेज गर्मी का असर साफ नजर आया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कई जिलों में पारा 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery