Monday, March, 16,2026

चैत्र में ही गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर... हीटवेव की चेतावनी जारी

जयपुर: प्रदेश में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है और कुछ जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। 10 और 11 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव (लू) चलने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च के पहले पखवाड़े में ही इतनी तेजी से तापमान बढ़ना असामान्य स्थिति को दर्शाता है। यदि यही रुख जारी रहा तो अप्रैल-मई में प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। रविवार को राज्य के कई जिलों में दिन का तापमान तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया। सबसे अधिक तापमान पिलानी में 40.2C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 10.8 डिग्री अधिक है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी तेज गर्मी का असर देखने को मिला। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 37.1C और न्यूनतम तापमान 19.5C दर्ज किया गया। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जो सामान्य से 2 से 6 डिग्री अधिक है।

पश्चिमी राजस्थान में ज्यादा असर

पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर जैसे रेगिस्तानी इलाकों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है। वहीं पहाड़ी क्षेत्र माउंट आबू में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है और यहां अधिकतम तापमान लगभग 30°C के आ-पास दर्ज किया गया। हालांकि दिन में गर्मी तेज हो गई है, लेकिन सुबह और देर रात के समय अभी भी हल्की ठंडक महसूस की जा रही है।

सीकर सहित कुछ उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे सुबह-शाम मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। विशेषज्ञों के अनुसार अचानक बढ़ती गर्मी का असर आम लोगों के साथ-साथ किसानों और खेतों में काम करने वाले मजदूरों पर भी पड़ सकता है। तेज तापमान के कारण फसलों और सब्जियों में हीट स्ट्रेस की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा पशुओं और पक्षियों पर भी गर्मी का असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

एक सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 से 40°C के बीच रहने का अनुमान है। अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है और 3-4 दिनों तक तापमान सामान्य से 5-9 डिग्री अधिक रह सकता है। 10-11 मार्च को कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। 11-12 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत में नया विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery