Friday, June, 27,2025

भट्टी जैसा तपा जैसलमेर, तापमान @ 48°... जयपुर का पारा 43 डिग्री के पार

जयपुर: प्रदेश इन दिनों प्रचंड गर्मी की चपेट में है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को जैसलमेर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, बाड़मेर में 47.5 डिग्री, बीकानेर में 46.4 डिग्री, चूरू में 45.6 डिग्री और जोधपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश लू की मार झेल रहा है।

मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए शनिवार को दो जिलों में रेड अलर्ट, सात में ऑरेंज और दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 12 जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज और 10 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने सुबह से ही लोगों को घरों में कैद किया। पिछले 24 घंटों में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, फलोदी, पिलानी और वनस्थली (टोंक) में लू ने कहर बरपाया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने सुबह से ही लोगों को घरों में कैद कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और केवल आवश्यक कामों के लिए लोग घर से बाहर नजर आए।

उदयपुर संभाग में राहत

इधर, उदयपुर संभाग में पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों के चलते कुछ राहत जरूर मिली है। उदयपुर, डूंगरपुर, सिरोही और प्रतापगढ़ में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जिससे इन इलाकों के निवासियों ने राहत की सांस ली। करौली में भी तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। उधर, फलोदी में रात का तापमान 32.4 डिग्री, बाड़मेर में 31, जोधपुर में 31.7 और बीकानेर में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आगामी दो सप्ताह में और बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बीकानेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में आगामी 3-4 दिन हीटवेव और उष्ण रात्रि की स्थिति बनी रहेगी। उत्तर-पश्चिमी जिलों में तीव्र हीटवेव की संभावना जताई गई है। मई के इस आखिरी सप्ताह में तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री अधिक, जबकि जून के पहले सप्ताह में 2-4 डिग्री कम रहने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery